ताजा हल्दी से बनी बर्फी बनाने की विधि
ताजा हल्दी से बनी बर्फी बनाने की सामग्री :-
- हल्दी - 200 ग्राम
- गुड़ - 1 कप (250 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- नारियल बुरादा - 1/२ कप
- गेहूं का आटा - 1/2 कप (75 ग्राम)
- बादाम पाउडर - 1/2 कप
- खरबूजे के बीज - 1/4 कप
- काजू - 2 से 3 टेबल स्पून
- जायफल - 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ )
- सफेद मिर्च - 1 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
![]() |
haldi barfi recipe |
ताजा हल्दी से बनी बर्फी बनाने का तरीका :-
हल्दी को अच्छे से धोकर पानी सुखा कर छील लीजिये, छीली हल्दी को एक बार फिर से धोकर इसे कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस की हुई हल्दी को मिक्सर जार में डाल कर इसमें 1-2 टेबल स्पून पानी डालकर बारीक पीस लीजिये।
बर्फी बनाने के लिए पैन में 2-3 टेबल स्पून घी डाल कर मेल्ट कर लीजिये, घी के मेल्ट होने पर इसमें आटा डाल कर मिक्स करें और लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने और अच्छी खुशबू आने तक भून लीजिये, आटा भून कर तैयार है, भूने हुए आटे को अलग से प्लेट में निकाल लीजिये।
अब पैन में बादाम पाउडर डाल कर लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये, 1 मिनिट रोस्ट कर लेने के बाद इसमें नारियल का बुरादा डाल कर मिक्स करें और फिर से 1 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुए भून लीजिये, अब भूने बादाम-नारियल को प्लेट में निकाल लीजिये।
पैन में खरबूजे के बीज डाल कर इन्हें भी लगातार चलाते हुए हल्का सा भूनें, भूने हुए बीजों को प्याले में निकल लीजिए, अब काजू को भी पैन में डाल कर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये, भूने काजू को प्याले में निकाल लीजिये।
हल्दी भूनने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून घी डाल कर, इसमें पिसी हुई हल्दी डाल कर मिक्स कीजिये और धीमी-मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें, हल्दी में से जब घी अलग होने लगे और इसका हल्का सा कलर भी चेंज होने लगे तो हल्दी भून कर तैयार है, हल्दी को प्लेट में निकाल लीजिये।
अब पैन में गुड़ डाल कर धीमी आंच पर इसे मेल्ट कीजिये, गुड़ के मेल्ट होने पर इसमें भूनी हुई हल्दी, भूना हुआ आटा, भूना हुआ बादाम-नारियल, भूने हुए काजू, जायफल, सफेद मिर्च पाउडर, थोड़े से खरबूजे के बीच डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स करें, हल्दी को थोड़ा सा पका लीजिये, इससे ये अच्छे से ड्राई हो जाएगी।
बर्फी का मिश्रण बन कर तैयार है, इस मिश्रण को घी लगाई हुई प्लेट पर डाल कर अच्छे से फैला दीजिए, अब इस पर बचे हुए खरबूजे के बीज डाल कर चम्मच से दबा दीजिए और इसे ठंडा होने रख दीजिए, 1 घंटे बाद मिश्रण अच्छे से सैट होकर तैयार है।
मिश्रण के सैट हो जाने पर उसे अपने मन अनुसार किसी भी आकार में काट लीजिए, बर्फी के टुकड़ो को ट्रे से निकाल कर एक प्लेट में रख कर सर्व कीजिये, स्वाद से भरपूर हल्दी की बर्फी बन कर तैयार है, आप इस बर्फी को किसी कंटेनर में भर कर रख कर पूरे 2 महीने तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं।
खीर बनाने की विधि | kheer banane ki vidhi
- haldi ki barfi banane ki vidhi hindi mein
- haldi ki barfi banane ki vidhi bataen
- haldi ki barfi banane ki vidhi in hindi
- haldi ki barfi banane ki vidhi video
- haldi ki barfi banane ki vidhi recipe
- haldi ki barfi banane ki vidhi bataiye
- haldi ki barfi banane ki vidhi dikhaiye
- haldi ki barfi banane ki aasan vidhi
- haldi ki barfi banane ki aasan recipe
- haldi ki barfi banane ki sabse aasan vidhi
- haldi ki barfi banane ki vidhi video mein
- haldi ki barfi banane ki vidhi in english
- haldi ki barfi banane ki recipe bataiye
- haldi ki barfi banane ki recipe bataiye video
- haldi ki barfi banane ki recipe chahie
- haldi ki barfi banane ki recipe dikhaye
- haldi ki barfi banane ki recipe dikhaye video mein
- haldi ki barfi banane ki recipe hindi mein video
- haldi ki barfi banane ki recipe in urdu
- haldi ki barfi kadam banane ki vidhi
- haldi ki barfi banane ki recipe ki video
- haldi ki barfi banane ki recipe ka video
- haldi ki barfi banane ke liye vidhi bataye
- haldi ki barfi banane ki recipe marathi
- haldi ki barfi banane ki recipe marathi madhe
- haldi ki barfi banane ki recipe video mein
- haldi ki barfi mohan banane ki vidhi
- haldi ki barfi banane ki simple recipe
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not spread any kind of dirt on this blog