तिल गुड़ बर्फी बनाने की विधि
तिल गुड़ बर्फी बनाने की सामग्री :-
- तिल - 2 कप (300 ग्राम)
- गुड़ - 1 कप (250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप (50 ग्राम)
- इलायची - 8 से 10 (दरदरी कुटी हुई)
- बादाम - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
![]() |
til gud barfi banane ki vidhi |
तिल गुड़ बर्फी बनाने का तरीका :-
तिल भूनिए
तिल गुड़ की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले तिल भून लीजिए, गैस पर पैन गरम कीजिए और इसमें तिल डाल दीजिए, तिल को लगातार चलाते हुए इनके हल्का सा फूलने और हल्का सा रंग बदलने तक भून लीजिए, तिल के फूल जाने के बाद, इन्हें एक थाली में निकाल लीजिए, तिल भुनने में 2 से 3 मिनिट का ही समय लगता है, तिल जरा सा भी ज्यादा भुनने पर स्वाद में कड़वे हो जाते हैं।
चाशनी तैयार कीजिए
तिल भूनने के बाद, कढा़ई में घी डाल दीजिए और इसे पिघलने दीजिए, घी के पिघल जाने पर कढ़ाई में गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर डाल दीजिए, फिर इसमें चौथाई कप पानी डाल दीजिए और गुड़ को पिघलने तक पका लीजिए, बीच-बीच में इसे चलाते रहिए, थोड़ी देर में चाशनी तैयार हो जाएगी।
तिल पीसिए
जब तक चाशनी बनकर तैयार हो, तब तक तिल पीस लीजिए, तिल पीसने के लिए, मिक्सर जार में तिल डाल दीजिए और इन्हें हल्का दरदरा पीस लीजिए, अब चाशनी चैक कर लीजिए, गुड़ अच्छे से पिघल गया है, इसे 1 से 2 मिनिट और पकाया गया है, गैस धीमी कर लीजिए।
बर्फी का मिश्रण बनाइए
पिसे हुए तिलों को गुड़ की चाशनी में डाल दीजिए, इन्हें धीमी गैस पर मिक्स करते हुए तब तक पकाइए, जब तक कि ये अच्छे से आपस में मिल न जाएं, इस मिश्रण में दरदरी कुटी हुई इलाइची भी डाल दीजिए, सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए, इस मिश्रण को जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए।
बर्फी जमाइए
बर्फी जमाने के लिए एक प्लेट को थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए, फिर बर्फी के मिश्रण को प्लेट में जमने के लिए डाल दीजिए, इस मिश्रण को चम्मच से एक जैसा कर दीजिए, बर्फी के ऊपर कटे हुए बादाम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए, चम्मच से बादाम को हल्का सा दबा दीजिए, ताकि ये बर्फी पर सही से चिपक जाएं, अब बर्फी को 15 से 20 मिनिट के लिए ठंडा होने दीजिए।
बर्फी के ठंडा होने के बाद, इस पर चाकू से काटने के निशान लगा दीजिए, आप अपनी पसंदानुसार आकार में टुकड़ों को काट सकते हैं, बर्फी को पूरी तरह ठंडा होने दीजिए और इसके बाद, इनके टुकड़े अलग कर दीजिए, बर्फी को अलग करने के लिए, गैस पर नीचे की ओर से प्लेट को थोड़ा सा गरम कर लीजिए, बर्फी के टुकड़ों को निकालकर प्लेट में रख लीजिए।
तिल गुड़ की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिए और 1 माह से भी ज्यादा समय तक जब भी आपका मिठाई खाने का मन हो, बर्फी निकालिए और खाइए।
मावा बर्फी बनाने की विधि | mawa barfi banane ki vidhi
- gur barfi recipe
- gud ki barfi
- til gud barfi
- gud ki barfi kaise banti hai
- gud ki barfi banana
- gud ki barfi kaise banaye
- gud ki barfi banane ka tarika
- atta gur barfi
- besan gur barfi
- gud ki barfi banane ki vidhi
- gur ki barfi banane ki recipe
- gud ki barfi banana bataiye
- gud ki barfi banana sikhao
- nariyal gud barfi
- til gur ki barfi in hindi
- gud ki barfi jamana
- gud ki barfi kaise jamaye
- til gud barfi recipe
- gur ki barfi recipe
- til gur ki barfi recipe in hindi
- gud til barfi
- til gur barfi
- til gud ki barfi
- til mungfali gud ki barfi
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not spread any kind of dirt on this blog