बाजरे की रोटी बनाने की विधि
बाजरा एक अनाज है, जिसकी खेती भारत में बड़े पैमाने पर की जाती है, भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर कई तरह के अनाजों की खेती की जाती है, इनमें गेंहू, मक्का, चावल और बाजरा शामिल हैं, यह सभी हमारी मुख्य फसलें हैं और इन सभी को खाने के अपने-अपने फायदे भी हैं, लेकिन आज हम आपको बाजरे के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, वैसे तो ज्यादातर भारतीय घरों में गेंहू के आटे की रोटियां ही खाई जाती हैं, मगर बाजरे की रोटी का भी अपना अलग ही स्वाद है, बाजरे की रोटी को भाखरी भी कहा जाता है, अगर बात करें बाजरे की रोटी के स्वाद की, तो इसके साथ लहसुन की तीखी चटनी मिल जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है, बाजरा प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बाजरे के फायदों के बारे में बात करें, तो बाजरा न सिर्फ पाचन क्रिया को ठीक रखता है, बल्कि कई बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार है |
![]() |
Bajra Ki Roti |
बनाने की सामग्री :-
- १.५ कप बाजरे का आटा
- २ चम्मच मोयन
- स्वादनुसार नमक
- १/४ कप हरे धनियां
- आवश्यकतानुसार पानी
बनाने का तरीका :-
- एक बड़ी थाली में बाजरे का आटा लें और गर्म पानी छिड़क कर आटा गूंथना शुरू करें, बाजरे का आटा गूंथते वक्त काफी सब्र और अभ्यास की जरूरत होती है, क्योंकि यह काफी नरम होता है, एक बार में थोड़ा आटा ही गूंथे |
- आटा गूंथने के बाद छोटी सी लोई लेकर उसे हथेलियों से दबाएं, अब हथेलियों की मदद से रोटी बनाएं, धीरे-धीरे रोटी बनाएं ध्यान रहे रोटी टूटे नहीं, अगर आप जल्दी करेंगे तो रोटी टूट भी सकती है |
- एक बार जब आपको रोटी का मनचाहा साइज मिल जाए, तो इसे तवे पर डालकर दोनों तरफ से सेकें, पकने के बाद इसे घी लगाकर खाए |
- बाजरे की रोटी को आप हमेशा घी लगाकर ही खाए, क्योंकि यह काफी ड्राई होती है, इसे धुली उड़द की दाल के साथ भी खा सकते हैं |
- बाजरे की रोटी के साथ सफेद मक्खन और गुड़ भी खा सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है |
वैसे तो बाजरे की रोटी एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है, मगर उत्तर भारत में भी लोग इसे खूब चाव से खाते हैं, बाजरे के फायदों को देखते हुए दुनियाभर में लोग गेंहू की जगह बाजरे का इस्तेमाल करते हैं, सर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटी खाने में बहुत ही अच्छी लगती है |
बाजरे के फायदे
- बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है, कई बार ऐसा देखा गया है कि ग्लूटेन युक्त भोजन खाने से पाचन में दिक्कत होती है, इसलिए कई लोग उसकी जगह ग्लूटेन फ्री आहार को लेना पसंद करते हैं, इसके लिए बाजरा एक बेहद ही हेल्दी ऑप्शन साबित हो सकता है |
- फाइबर से भरपूर होने की वजह से बाजरा पाचन क्रिया को सही रखता है, बाजरा खाने से कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है |
- जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनको अपनी डाइट में बाजरा शामिल करना चाहिए है, ऐसा करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है |
- जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी अपने खाने में बाजरे की रोटी को शामिल करना चाहिए, फाइबर की उच्च मात्रा होने की वजह से यह आपको जल्दी भूख नहीं लगने देती |
धन्यवाद !
- bajre ki roti banane ki vidhi
- bajre ki roti benefits
- bajre ki roti ke fayde
- bajre ki roti with sabji
- bajre ki roti in english
- bajra se kya banta hai
- what to eat with bajre ki roti
- ankurit bajra ke fayde
- bajre ki roti in hindi
- bajre ki rabri benefits
- bajre ki roti khane ke fayde
- bajre ki roti ke fayde in hindi
- bajre ki roti recipe
- bajra roti for weight loss
- bajra atta recipes
- what sabzi to eat with bajra roti
- bajra roti calories
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not spread any kind of dirt on this blog