तंदूरी रोटी बनाने की विधि
अक्सर शादी और पार्टियों में आपने तंदूर में काफी बड़ी संख्या में तंदूरी रोटी को बनते तो देखा ही होगा, गर्मा-गर्म मक्खन लगी रोटी का आनंद भी लिया होगा, भारतीय खाने में एक ही व्यंजन के काफी प्रकार देखने को मिलते हैं, दाल से लेकर सब्जी तक हमें ढेरों वैराइटी मिलेगी, अब अगर हम रोटी की ही बात करें तो रोटी भी कई प्रकार की होती हैं, जैसे- नॉर्मल रोटी, रूमाली रोटी, मिस्सी रोटी, नान और तंदूरी रोटी कई प्रकार हैं, जिन्हें बनाने के लिए अलग-अलग सामग्री और अलग-अलग विधि का प्रयोग किया जाता है, जिन्हें हम सब खाना पसंद करते हैं, आमतौर पर नान और तंदूरी रोटी बनाने के लिए तंदूर का इस्तेमाल किया जाता है, तंदूर एक बड़े मिट्टी के ओवन के जैसा होता है |
![]() |
Tanduri Roti |
तंदूरी रोटी वेज या नॉनवेज दोनों ही डिश के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है, इसी वजह से कुछ लोग घर पर अलग-अलग तरीका अपना कर तंदूरी रोटी बनाने की कोशिश करते हैं, भारतीय खाने में रोटी का बहुत महत्व है, बिना रोटी के भोजन को भारत में अधूरा समझा जाता है, मजे की बात तो यह कि रोटियों को कई तरह से बनाया जा सकता है, कोई गेहूं की रोटी खाना पसंद करता है तो कोई बाजरे की, तो किसी को मैदे और ओट्स की रोटियां पसंद होती हैं, मगर रोटियों को बनाने का ढंग भी अलग-अलग होता है, किसी को तवे की रोटी पसंद होती है, तो किसी को तंदूर की रोटियां भाती हैं, जहां तवे की रोटी बनाना बेहद आसान है, वहीं तंदूर की रोटियां ज्यादातर ढाबों में ही मिलती है, लेकिन आप चाहें तो ढाबे वाली रोटी घर पर भी बना सकते है, ढाबे वाली रोटी बनाने के लिए आपके पास तंदूर का होना जरूरी है, अगर आपके पास तंदूर है तो आप ढाबे जैसी रोटी घर पर भी बना सकते है, तंदूरी रोटी बनाने की विधि निचे लिखी हुई है |
बनाने की सामग्री
- ४ कप मैदा
- ५ से ६ बड़ा चम्मच सूजी
- १ बड़ा चम्मच सौंफ
- १० ग्राम इलाइची
- १ बड़ा चम्मच दही
- ६ से ७ बड़ा चम्मच चीनी
- १ बड़ा चम्मच नमक
- ५५ मिली दूध १० बड़ा चम्मच देसी घी।
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़ी सी थाली लें, उसमें मैदा और सूजी डालें और अच्छे से दोनों को मिलाएं।
- इसके बाद सौंफ और इलाइची को मिक्सर में पीस लें, इस मिश्रण को भी मैदे और सूजी के साथ मिलाएं।
- इसके बाद किसी उंडे बर्तन में पानी ले और उसे चूल्हे पर गरम करें, बाकी की बची हुई सामग्री को भी मैदे में डालें।
- अब इसे अच्छे से गूंथ ले, आटे को नरम गूंथना, जितना नरम होगा तंदूरी रोटी उतनी अच्छी बनेगी, इसके बाद आंटे को कुछ समय के लिए किसी भी बर्तन से ढांक कर रख दें।
- फिर गुंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा तोड़े, तोड़े हुए आटे की लोई बनाए फिर उसे तकते या चकले पर रख कर बेलन से रोटी बेलें या हाथ की उंगलियों से भी रोटी बना सकते है |
- रोटी को तंदूर में डाले, रोटी को तंदूर में पकने दे, तंदूर में रोटी पकने के बाद उसे बाहर निकाले और गरम-गरम रोटी पर चम्मच या कटोरी की पेंदी से घी या मक्खन लगा दे, अब आप तंदूरी रोटी खा सकते है |
धन्यवाद !
- tandoori roti banane ki vidhi
- aate ki tandoori roti banane ki vidhi
- naan roti banane ki vidhi
- maida ki tandoori roti
- how to make tandoori roti in tandoor
- naan roti banane ka tarika
- tandoori roti in oven
- tandoor banane ka tarika
- tandoori roti recipe in hindi
- how to make tandoori roti in electric tandoor
- naan roti recipe in hindi
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not spread any kind of dirt on this blog