पालक पनीर बनाने की विधि
पालक पनीर एक लोकप्रिय सब्जी है, पालक और पनीर दोनों को खाने के अपने ही फायदें हैं, पालक की ग्रेवी तैयार कर उनमें पनीर के टुकड़ों को डालकर तैयार की गई यह डिश बहुत ही लजीज होती है, वेजिटेरियन खाना खाने वाले को पालक पनीर की यह सब्जी काफी पसंद आती है, यह सब्जी ज्यादातर ठंड के मौसम में बनाई जाती है, पालक को उबालने के बाद पीसने के बाद मसाले डालकर ग्रेवी बनाई जाती है, इसके बाद सब्जी में पनीर के टुकड़े डालें जाते है, आप चाहे तो इसमें मलाई भी डाल सकते है, पालक पनीर को आप चाहे तो मटर पुलाव या फिर नान के साथ भी खा सकते हैं, इतना ही नहीं इसके साथ अगर ठंडा-ठंडा खीरे का रायता मिल जाए तो इसका स्वाद और भी दोगुना हो जाता है।
![]() |
Palak Paneer |
पालक पनीर बनाने की सामग्री :-
- १/२ कि.ग्रा. पालक
- २०० ग्राम पनीर
- १ बड़ा टमाटर
- १ प्याज
- ४ लहसुन की कली
- १ टुकड़ा अदरक
- ५० ग्राम दही
- ५० ग्राम बेसन
- मिर्च
- घी अंदाज से
- स्वादानुसार नमक |
पालक पनीर बनाने का तरीका :-
- सबसे पहले बेसन भून कर अलग रख ले, फिर पालक को धोकर काट ले |
- प्याज, लहसुन और अदरक को काट कर मिक्सर में पीस ले |
- टमाटर धोकर काट ले और पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर तल ले |
- कुकर में नमक और पानी डालकर पालक को उबाल ले |
- अब बर्तन में घी गर्म करके उसमे प्याज लाल होने तक भूने |
- अब इसमें बेसन और दही मिलाए |
- अब पिसा हुआ पालक और तला हुआ पनीर डालकर चलाइए |
- पालक का बचा हुआ पानी भी डाल दे |
- ५ मिनट बाद आंच से उतार ले और ऊपर से हरा धनिया और पनीर से सजा दे |
- अब आपका पालक पनीर बन चूका है, आप इसे खा सकते हो |
धन्यवाद !
पालक पनीर बनाने की विधि इन हिंदी
पालक की सब्जी बनाने की विधि
पालक बनाने की विधि
शाही पालक पनीर
पालक पनीर की सूखी सब्जी
पालक पनीर रेसिपी हिंदी
पालक पनीर बनाने की सब्जी
पालक पनीर बनाने का तरीका बताये
पालक पनीर रेसिपी मराठी
जैन पालक पनीर रेसिपी
पालक पनीर बनाने की विधि
पालक पनीर बनाने का तरीका
पनीर बनाने की विधि
पालक पनीर बनाने का तरीका दिखाइए
पालक पनीर कैसे बनाते हैं
पालक पनीर कैसे बनाया जाता है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not spread any kind of dirt on this blog