पठानी कोफ्ता बनाने की विधि

पठानी कोफ्ता बनाने की विधि 

पठानी कोफ्ता बनाने की सामग्री :-

  • काजू २०० ग्राम 
  • मखाने १०० ग्राम
  • पनीर ४०० ग्राम 
  • पालक ५०० ग्राम 
  • बेसन २०० ग्राम 
  • मिर्च व नमक आवश्यकतानुसार 
  • गर्म मसाला २ चम्मच 
  • धनिया पाउडर २ चम्मच 
  • हल्दी १ चम्मच 
  • दूध आधा किलो 
  • तजा क्रीम ३०० ग्राम 
  • घी ५०० ग्राम 
  • टमाटर ४०० ग्राम हरी  मिर्च ५ नग 
  • हरा धनिया १० लड़ियाँ |
pathani kofta recipe images, pathani kofta images
 पठानी कोफ्ता बनाने की विधि 

पठानी कोफ्ता बनाने का तरीका :-

  • पालक को अच्छी तरह साफ करके बारीक़ काट लें और पानी में उबाल लें |
  • फिर किसी दूसरे बर्तन में पानी डालकर काजू और मखानों को उबाल लें |
  • उबल जाने के बाद इसका पानी निकालकर सिलबट्टे पर बारीक़ पीस लें |
  • अब एक कड़ाही में घी डालकर उसमें एक बड़ा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच नमक, जीरा, धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गर्म मसाला, लाल मिर्च, पिसा हुआ पालक तथा मेवाओं का मिश्रण डाल दें |
  • फिर दो बड़े चम्मच पनीर बारीक़ काटकर एक मिश्रण में मिला दें |
  • हल्की आग पर लगातार चम्मच से हिलाते हुए पानी को सूखने तक पकाते रहें |
  • शेष बेसन को पानी में घोलकर पकौड़ो जैसा पेस्ट बना लें |
  • पनीर के करीब एक मि. मोटे तथा इतने ही लम्बे-चौड़े टुकड़े काट लें |
  • पकाए हुए मेवे और पालक के मिश्रण की गोलियाँ तैयार करके रखें |
  • फिर एक कड़ाही में घी डालकर आग पर रखें और एक-एक गोली को बेसन में डुबोकर घी में पकाते जाएं |
  • जब सारी गोलियाँ तली जाएं तो कड़ाही में दो बड़े चम्मच घी छोड़कर बाकी का घी निकाल लें |
  • फिर अदरक पीसकर तथा टमाटरों को काटकर कड़ाही में डालकर लगातार हिलाते हुए पकाते जाएं |
  • जब यह मिश्रण भी घी छोड़ने लगे, तब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी तथा एक-एक छोटा चम्मच नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर व जीरा डाल दें |
  • इसी समय इस मिश्रण में दूध तथा लगभग २०० ग्राम पानी डाल दें |
  • जब यह मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तब इसमें कोफ्ते, क्रीम, हरा धनिया, हरी मिर्च, दो से चार मिनट तक हल्की आग पर पकाकर निचे उतार लें |
  • अब आपके पठानी कोफ्ते तैयार है, आप पठानी कोफ्ते खा सकते है |

रसगुल्ला बनाने की विधि

  1. pathani kofta banane ki vidhi 
  2. pathani kofta banane ki vidhi in hindi
  3. pathani kofta recipe
  4. pathani kofta recipe in hindi
  5. pathani kofta banane ki samgrari in hindi
  6. pathani kofta banane ka tarika 
  7. pathani kofta banane ka tarika in hindi
  8. pathani kofta kaise banaye 
  9. pathani kofta kaisa hota hai
  10. pathani kofta banane ki vidhi bataye
  11. pathani kofta banane ka video
  12. pathani kofta ghar par kaise banaye
  13. pathani kofta ki recipe bataye

टिप्पणियाँ