सेव की बर्फी बनाने की विधि | sev ki barfi banane ki vidhi

सेव की बर्फी बनाने की विधि 

सेव की बर्फी बनाने की सामग्री :-

  • बेसन - 2 कप (200 ग्राम)
  • मावा - 1 कप ( 225 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (200 ग्राम)
  • दूध - 500 मी.ली.
  • घी - 1/4 कप
  • यैलो फूड कलर - 1 पिंच
  • बादाम - 1/4 कप
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून
  • इलायची - 7 नग 
  • तेल - तलने के लिए। 
sev ki barfi images, sev barfi images, barfi images
sev ki barfi

सेव की बर्फी बनाने का तरीका :-  

सेव बनाएं :-

  • प्याले में बेसन निकाल लीजिए, बेसन में 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिक्स कीजिए, बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर चिकना डो तैयार कर लीजिए, अब इस डो को 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए, डो सैट होकर तैयार हो जाएगा। 
  • बादाम को पतला-पतला काट लीजिए, पिस्ते को भी पतला-पतला काट लीजिए, इलायची को छील कर इनके बीजों को दरदरा कूट कर तैयार कर लीजिए।   
  • बेसन का डो तैयार है, सेव बनाने के लिए गैस पर कढा़ई रखें और इसमें तेल डालकर गरम कीजिए, सेव तलने के लिए तेल तेज गरम होना चाहिए, थोड़ी देर बाद, जरा सा बेसन तेल में डालकर चैक कर लीजिए कि तेल गरम हुआ या नही, बेसन सिककर ऊपर आ रहा है, तो तेल अच्छा गरम है।  
  • सेव की मशीन लीजिए और इसमें बारीक सेव वाली जाली लगा दीजिए, बेसन के डो में से थोड़ा सा आटा तोड़कर लंबा रोल बनाइए और मशीन के अंदर भर दीजिए, मशीन के कवर को फिट कीजिए, गरम तेल में मशीन से सेव गोलाई में तोड़ लीजिए और तल लीजिए। 
  • जैसे ही तेल में से झाग खत्म हो जाएं और सेव सिककर ऊपर आ जाएं, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और क्रिस्प होने तक सेक लीजिए, सेव के गोल्डन ब्राउन होते ही, इन्हें कल्छी से उठाकर थोड़ी देर कढ़ाही पर ही रोकिए और फिर एक प्लेट में निकालकर रख दीजिए, इसी तरह से बाकी सेव बनाकर तैयार कर लीजिए। 

बर्फी बनाएं :-

  • पैन को गैस पर रखें इसमें 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डाल कर चीनी को पानी में घुलने तक पकाएं, चीनी पानी में घूल जाने के बाद इसमें दूध और आधा भाग भूना हुआ मावा और यैलो फूड कलर डाल कर मिक्स कीजिए।  
  • मिश्रण को उबाल आने तक पका लीजिए, दूध में उबाल आने पर इसमें सेव को तोड़ कर डाल दीजिए और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए गाढा़ होने तक पकाएं। 
  • मिश्रण गाढा़ होने पर सेव चैक कीजिए, अगर सेव कुछ सख्त लग रहे हों तो इसमें थोड़ा सा दूध डाल कर इसे और थोड़ा पका लीजिए, मिश्रण में 2 टेबल स्पून घी, और इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए।  
  • मिश्रण अच्छे से गाढा़ होकर जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पक कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए, मिश्रण को हल्का सा ठंडा होने दीजिए। 
  • बर्फी जमाने के लिए प्लेट पर बटर पेपर लगा कर, बटर पेपर को घी से चिकना कर लीजिए। 
  • मिश्रण के हल्का सा ठंडा होने पर इसमें बचा हुआ भूना हुआ मावा डाल कर मिक्स कीजिए, मिश्रण को प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये।  
  • बर्फी के ऊपर कतरे हुये बादाम और पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये, बर्फी को जमने रख दीजिये, इसके बाद इसके टुकड़े काट कर तैयार करेंगे। 
  • बर्फी जम कर तैयार है, जमी हुई बेसन बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये।  
  • बहुत ही स्वादिष्ट बेसन सेव बर्फी बन कर तैयार है, बेसन सेव बर्फी को फ्रिज से बाहर रख कर 3 से 4 दिन तक खाया जा सकता है और फ्रिज में रख कर पूरे 1 हफ्ते तक खाया जा सकता है। 

ताजे नारियल की बर्फी बनाने की विधि | taje nariyal ki barfi banane ki vidhi

  1. sev ki barfi ki recipe
  2. sev ki barfi kaise banti hai
  3. sev ki barfi kaise banaen
  4. sev ki barfi banane ki recipe
  5. sev ki barfi banane ki vidhi
  6. sev ki mithai
  7. sev ki mithai recipe in hindi
  8. sev ki barfi kaise banai jati hai
  9. sev ki mithai near me
  10. sev ki barfi recipe
  11. sev ki mithai recipe
  12. sev barfi recipe
  13. sev barfi online
  14. sev barfi with condensed milk
  15. sev barfi without mawa
  16. sev barfi calories
  17. how to make sev barfi at home
  18. sev badam barfi
  19. best sev barfi in mumbai
  20. sev barfi delhi
  21. sev barfi recipe in hindi
  22. sev barfi in mumbai
  23. sev barfi ingredients
  24. sev barfi jhama
  25. sev barfi price
  26. sindhi sev barfi recipe
  27. sev barfi sindhi
  28. tharu sev barfi recipe

टिप्पणियाँ