कद्दू की बर्फी बनाने की विधि
कद्दू की बर्फी बनाने की सामग्री :-
- कद्दू - 1 किग्रा
- घी - 4 टेबल स्पून
- चीनी - 250 ग्राम
- मावा - 250 ग्राम (तोड़्कर बारीक कर लीजिये)
- बादाम - 15 छोटा-छोटा काट लीजिये
- काजू - 15 (एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- इलाइची - 6-7 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
- पिस्ते - एक टेबल स्पून (बारीक कतरे हुये)
![]() |
kaddu ki barfi |
कद्दू की बर्फी बनाने का तरीका :-
- कद्दू के बीज हटा कर छील लीजिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में बिना पानी डाले कद्दू डालिये, 2 टेबल स्पून घी भी डाल दीजिये, ढककर धीमी आग पर पकने रख दीजिये, थोड़ी देर में चमचे से चलाइये और फिर से ढक दीजिये, कद्दू को नरम होने तक पकने दीजिये।
- नरम हुये कद्दू में चीनी डालकर पकाइये, चीनी के साथ मिलकर कद्दू से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी-थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, कद्दू तले में न लगे, इस तरह कद्दू से पानी बिलकुल खतम होने तक पका लीजिये।
- बचा हुआ घी डालिये और कद्दू को अच्छी तरह भून लीजिये, भुने कद्दू चीनी में मावा और मेवे मिलाइये और चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि वह जमने वाली अवस्था में न आ जाये, इसके लिये उंगलियों से इस कद्दू के हलवे को चिपका कर देखिये, वह उंगलियों से चिपकते हुये जमने सा लगता है, आग बन्द कर दीजिये और इलाइची पीस कर मिला दीजिये।
- थाली में जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और ये मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये, 1 घंटे में कद्दू की बर्फी जमकर तैयार हो जाती है, बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये, कद्दू की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये, परोसिये और खाइये, बची हुई कद्दू की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाइये।
लौकी की बर्फी बनाने की विधि | lauki ki barfi banane ki vidhi
- kaddu ki barfi kaise banate hain
- kaddu ki barfi banana bataiye
- kaddu ki barfi recipe in hindi
- kaddu ki barfi recipe
- kaddu ki barfi banane ka aasan tarika
- kaddu ki barfi banane ki vidhi
- kaddu ki barfi banane
- kaddu barfi
- kaddu ki barfi banana
- kaddu ki barfi dikhao
- kaddu ki barfi without mawa
- kaddu ki barfi kaise banti hai
- how to make kaddu ki barfi
- kaddu ki barfi kaise banai jati hai
- kaddu ki barfi ki recipe
- kaddu kaddu ki barfi
- kaddu ki mithai
- kaddu ki barfi banane ki recipe
- kaddu ki barfi banana sikhao
- kaddu ki barfi banane ka tarika
- kaddu ki barfi video
- kaddu di barfi
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not spread any kind of dirt on this blog